
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : विश्व वन दिवस के मौके पर स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजिस्टर्ड द्वारा स्थानीय फगवाड़ा बस स्टैंड के भीतर कार्यक्रम का आयोजन किया सोसायटी अध्यक्ष मदन मोहन खट्टर ने कहा कि निरंतर घटती वनों की संख्या के दृष्टिगत मानवीय जीवन दूभर हो रहा है हर एक व्यक्ति को स्वच्छ वायु ऑक्सीजन रूप में आवश्यक तौर पर चाहिए इसके लिए वन होने अति आवश्यक है जंगली जीवो की प्रजातियों को बचाने हेतु भी वनों का होना अति आवश्यक है।हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए . कंक्रीट के जंगलों का विकास मानवी जीवन के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। गौरतलब है कि स्वच्छता अभियान सोसाइटी ने बस स्टैंड के भीतर सेंट्रल वर्ज पर अनेक पौधे कुछ वर्ष पूर्व लगाने प्रारंभ किए जो कि वृक्षों का रूप धारण कर चुके हैं और यहां पर आने वाले यात्री इनकी स्वच्छ वायु और छाया का आनंद लेते हैं। सोसाइटी ने इसी सेंट्रल वर्ज पर पानी की व्यवस्था करके क्यारियां बनाकर पौधों को पानी देने की व्यवस्था भी की है। इस मौके चेयरमैन रमन नेहरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष कश्मीरी लाल कोषाध्यक्ष नीरज कुमार सदस्य तरुण खट्टर श्याम लाल बिल्ला उपस्थित थे।