मूलाधार चक्र से सहस्रार चक्र की यात्रा का नाम है योग : डॉ जयदीप आर्य

Share and Enjoy !

Shares


कुरुक्षेत्र, 01 दिसंबर (गुरमीत दुग्गल)। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ जयदीप आर्य के सक्रिय मार्गदर्शन में हरियाणा योग आयोग, पंचकूला द्वारा 15 स्थानीय योग संस्थाओं की सहभागिता से पवित्र ब्रह्मसरोवर के उत्तर पश्चिमी तट पर आयोजित छ: दिवसीय योग साधना शिविर के तीसरे दिन आयुष विभाग एवं श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के योग शिक्षकों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। शिविर के तीसरे दिन के मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण आयुष महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवेंद्र खुराना, आयोग के चेयरमैन डॉ जयदीप आर्य, वाइस चेयरमैन व विशिष्ट अतिथि रोशन लाल योगाचार्य, रजिस्ट्रार डॉ हरीश चंद्र सहित मंचासीन सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि महानुभावों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य मंच संचालक भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय अधिकारी गुलशन कुमार ग्रोवर ने अतिथियों का संक्षिप्त परिचय करवा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। आयोग के चेयरमैन डॉ जयदीप आर्य द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ, योग साहित्य एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सूक्ष्म संचालन क्रियाओं के साथ-साथ योगासन, प्राणायाम व ध्यान साधना का अभ्यास आयुष विभाग के मनजीत ढुल्ल व योगेंद्र कुमार ने बड़े अच्छे ढंग से करवाया। संस्था की ओर से मंच संचालन भी इन्हीं दोनों ने किया। आयुष योग सहायक कमल ने योगाभ्यास का सुंदर प्रदर्शन किया। छोटे बच्चों व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की छात्रा मोना द्वारा योग की बेहतरीन अलंकृत प्रस्तुतियां दी गई। हरियाणा योग आयोग के प्रदीप ने भी योगासनों की मनभावन प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि डॉ देवेंद्र खुराना ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को प्रतिदिन योग करने की प्रेरणा दी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.