रक्तदान जीवन दान के समान : परिव्राजक

Share and Enjoy !

Shares


कुरुक्षेत्र, 01 दिसंबर (गुरमीत दुग्गल)। हरियाणा पुलिस में सर्वोच्च रक्तदाता डॉ. अशोक कुमार वर्मा द्वारा लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल कुरुक्षेत्र में 429वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। 154 बार रक्तदान के साथ ही 72 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत डॉ. अशोक कुमार वर्मा द्वारा विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में यह रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमे वात्सल्य वाटिका के संचालक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक मुख्यातिथि और उनके साथ संत राजेंद्र सिंह विशेष अतिथि रहे। शिविर की अध्यक्षता रक्त योद्धा प्रशांत शर्मा द्वारा की गई, जबकि उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल की रक्त संचरण अधिकारी डॉ. रमा की अध्यक्षता में रक्त संग्रहण किया गया। स्वामी हरिओम दास परिव्राजक ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान जीवन दान के समान है क्योंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, रविंद्र, रक्त योद्धा हरविंद्र सिंह, हर्ष, मोहित, राजेंद्र कुमार, प्रशांत शर्मा, राम कुमार, गुरजिंद्र कौर, मनीष सिंगला, मुकेश शर्मा, महिपाल, सिद्दार्थ, विकास, सिम्मी, करण आदि उपस्थित रहे और रक्तदान किया।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.