
कुरुक्षेत्र, 01 दिसंबर (गुरमीत दुग्गल)। अजरबैजान के राजदूत अशरफ शेखालीयेव व इथोपिया की राजदूत टिजिटा मुलुगेटा का सेक्टर 17 स्थित ड्रीम वे एजुकेशन के डायरेक्टर अमनदीप सिंह, कुलविंद्र खुराना व मनजीत सिंह ने स्वागत किया। उसके बाद होटल वेटा में ग्लोबल इवेंटस आग्रेनाइजेशन ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट मधुसूदन बवेजा व सुनील यादव ने स्वागत किया। ड्रीम वे एजुकेशन की ओर से दोपहर भोज किया गया। इस दौरान मधुसूदन बवेजा ने ट्रस्ट की कार्यप्रणाली का संक्षेप में दोनों राजदूतों को बताया व दोनों राजदूतों को स्मृति चिहन भेंट किया। बतां दे कि गत वर्ष 2021 में गीता महोत्सव पर अजरबैजान के राजदूत से ट्रस्ट के पदाधिकारीगण से मुलाकात हुई थी और चर्चा भी हुई थी। संस्था की कार्यप्रणाली को दोनों देशों के राजदूतों ने अपनी ओर से बधाई दी और सहायता के लिए भरसक प्रयास का भी आश्वासन दिया।
