ट्रेफिक मैनेजर को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

Share and Enjoy !

Shares


कुरुक्षेत्र, 01 दिसंबर (गुरमीत दुग्गल)। हरियाणा राज्य परिवहन कुरुक्षेत्र डिपो में कार्यरत ट्रेफिक मैनेजर सुनील कुमार वर्मा को डिपो प्रबंधक अशोक मुंजाल व यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल ने बताया कि ट्रैफिक मैनेजर सुनील कुमार की कार्यप्रणाली व  कार्य करने की लगन को देखते हुए प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जाता है। ट्रैफिक मैनेजर सुनील कुमार को महामहिम राष्ट्रपति के आगमन दिवस पर उनकी कार्यप्रणाली को देखते हुए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। सुनील कुमार को प्रशंसा पत्र मिलने पर राज्य परिवहन कुरुक्षेत्र डिपो का नाम रोशन हुआ है जिससे सभी कर्मचारियों में कार्य करने की भावना व अपने कार्य के प्रति अधिक लगन पैदा होगी। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रजिस्टर नंबर 1947 सुनील कुमार ट्रैफिक मैनेजर को प्रशंसा पत्र मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं देती है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.