सर्व समाज कल्याण सेवा समिति ने चलाया सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन मुक्त अभियान

Share and Enjoy !

Shares


महोत्सव मेंं आए लोगों को वितरित किए कैरी बैग
कुरुक्षेत्र, 01 दिसंबर (गुरमीत दुग्गल)। सर्व समाज कल्याण सेवा समिति ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान वीरवार को ब्रह्मसरोवर परिसर में स्टॉल नंबर 576 पर सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन मुक्त अभियान चलाया। संस्था के सदस्यों ने महोत्सव में आए लोगों को कैरी बैग वितरित किए। संस्था के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी, संरक्षक नरेश सैनी, मीडिया प्रभारी तरुण वधवा, जिलाध्यक्ष पुनीत सेतिया, कोषाध्यक्ष ऋषिपाल गोलन, पूनम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्मवीर सैनी व सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मामराज सैनी ने लोगों से अपील की कि वह खुद-ब-खुद पॉलीथिन के प्रयोग से बचे क्योंकि इससे न केवल पर्यावरण का बल्कि हमारे जीवन पर भी सीधा असर पड़ता है। सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन से होने वाली हानियों बारे समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी कहा कि इनमें गर्म वस्तु की पैकिंग करने से वह भोज्य पदार्थ बिल्कुल जहर के समान हो जाता है और वह हमारे स्वास्थ्य की दृष्टि से भविष्य में अनेक प्रकार की बीमारियों का कारण बनता है। समिति के संरक्षक नरेश सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने हेतु सरकार द्वारा सिगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगा दिया गया है। इसलिए, लोगों का भी कर्तव्य बनता है कि सरकार के इस प्रयास में उनका साथ दें और प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करके प्रदूषण को कम करने में सहायता करें। समिति के जिला चेयरमैन दलबीर मलिक ने बताया कि स्टाल नंबर 576 पर 2 दिसंबर को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.