एलएनजेपी अस्पताल परिसर में किया पौधारोपण

Share and Enjoy !

Shares


(गुरमीत दुग्गल) कुरुक्षेत्र। पर्यावरण को समर्पित हरियाणा एनवायरमेंटल सोसायटी द्वारा कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल के पार्किंग स्थलों में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण की शुरूआत जिला सिविल सर्जन डॉक्टर सुखबीर सिंह मैहला ने पिलखन का छायादार पौधा लगा कर की। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ अनुपमा सिंह एवं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. साराह अग्रवाल ने अपने व परिजनों के नाम से पौधे लगा कर उनको लोहे के जंगलों से सुरक्षा प्रदान की। डा. सुखबीर सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि वे इस मानसून के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगा कर उनका संरक्षण करें। संस्था की ओर से अस्पताल प्रशासन को अनुरोध किया गया कि वैसे तो संस्था ने सभी पार्किंग स्थलों का सर्वे कर जहां जरूरत थी, वहां पर लोगों के सहयोग से पौधे लगा दिए हैं पर इसके बावजूद भी अगर कहीं सारे अस्पताल परिसर में जितने भी पेड़ लगाने की कोई गुंजाइश हो, तो उससे संस्था को अवगत कराया जाए, ताकि वह काम भी जल्द पूरा हो सके। संस्था के अध्यक्ष ग्रीन मैन प्रोफेसर एसएल सैनी ने बताया कि उनकी सोसाइटी का कुरुक्षेत्र चैप्टर का सारा काम प्रोफेसर एमेरिटस डॉक्टर हरिसिंह की देखरेख में चल रहा है। इस अवसर पर श्रीनिवास धीमान, मियां सिंह, ईश्वर चंद व डॉ. सुरेश चंद्र ने सहयोग किया।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.