लोगों की समस्याओं का करवाया जाएगा समाधान : योगेश शर्मा

Share and Enjoy !

Shares

– योगेश शर्मा ने जनसभा में सुनी पिपलीवासियों की समस्याएं
(गुरमीत दुग्गल) कुरुक्षेत्र।
पिपली में जनसभा का आयोजन किया गया। पूर्व प्रत्याशी थानेसर जेजेपी एवं सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन योगेश शर्मा का पिपली वासियों ने जोरदार स्वागत किया और पार्टी का चुनाव चिन्ह भी भेंट किया। काफी लोगों ने योगेश शर्मा की अगुवाई में जेजेपी पार्टी को ज्वाइन किया। लोगों ने पिपली को नगर परिषद में शामिल होने पर सरकार का धन्यवाद भी किया। योगेश शर्मा ने पिपली की विभिन्न गलियों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने रखा जाएगा। इन समस्याओं का जल्द समाधान करवाया जाएगा। योगेश शर्मा ने जननायक जनता पार्टी को ज्वाइन करने वालो का स्वागत करते हुए उनको विश्वास दिलाया कि जो भी उनकी समस्याएं होगी, उनको सरकार के सामने रख कर समाधान करवाया जाएगा। पिपली के लोगों ने सफाई को लेकर और पानी की निकासी को लेकर समस्याएं बताई। इन समस्याओं को हम सरकार तक पहुंचा कर इनका समाधान करवा कर लाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मानसून का सीजन आने वाला है और शहर में पानी की निकासी के लिए नगर परिषद की तरफ से कोई भी व्यवस्था नहीं है। थोड़ी सी बरसात होने पर सडक़ों और गलियों में पानी इक_ा हो जाता है। यह पानी लोगों के घरों में भी जा घुसता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। योगेश शर्मा ने कहा कि 7 साल से थानेसर विधानसभा और 20 साल से नगर परिषद पर कब्जा करके बैठे सुधा परिवार के कारण थानेसर के यह हालत है। थानेसर विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से विकास कार्यों के लिए बजट दिया जा रहा है। इन कार्यों को पूरा करवाने की बजाय इन कार्यों को रोका जाता है।इन कार्यों में से भ्रष्टाचार की बू आती है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद के अंदर आए दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आते हैं। इस अवसर पर जेजेपी महासचिव थानेसर संजीव कुमार, विनोद ज्योतिसर, वीरेंद्र कुमार, गुलशन, बलकार सिंह, रामसरुप, सतपाल, इश्वर, अवतार सिंह, मलकीत सिंह, कृष्ण, दर्शनी, बिना देवी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.