संदीप नैय्यर बने कमेटी बाजार एसोसिएशन के प्रधान

Share and Enjoy !

Shares

(गुरमीत दुग्गल) कुरुक्षेत्र/शाहबाद। संदीप नैय्यर को सर्वसम्मति से कमेटी बाजार एसोसिएशन का प्रधान चुन लिया गया है। आर्किटेक्ट राकेश गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई कमेटी बाजार एसोसिएशन की बैठक में जहां संदीप नैय्यर को सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया गया वहीं नवनियुक्त प्रधान ने एसोसिएशन की कार्यकारिणी के गठन की घोषणा करते हुए बताया कि राकेश गोयल कमेटी बाजार एसोसिएशन के नए चेयरमैन होंगे। संजीव हांडा को सचिव तथा अशोक वर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि मोहिंदर अरोड़ा, मनीष नारंग तथा राकेश कामरा कमेटी बाजार एसोसिएशन में कार्यकारी सदस्य के रूप में सेवाएं देंगे। नवनियुक्त प्रधान संदीप नैय्यर ने कहा कि जिस विश्वास और सम्मान के साथ कमेटी बाजार एसोसिएशन ने उन्हें प्रधान पद पर बैठाया है, उस पद की गरिमा का पूर्ण रुप से ध्यान रखते हुए सब दुकानदारों के विश्वास पर खरा उतरने का वह निरंतर प्रयास करेंगे।

 

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.