Share and Enjoy !

Shares

डीएवी स्कूल में शिक्षक कार्यशाला का हुआ समापन

(गुरमीत दुग्गल) कुरुक्षेत्र/शाहबाद। डी.ए.वी. शताब्दी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में चल रहे दो दिवसीय कार्यशाला का आज समापन हुआ। स्कूल प्रधानाचार्य कंवल गाबा ने दूसरे दिन के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को जानकारी दी कि यह दो दिवसीय कार्यशाला क्षेत्रीय अधिकारी एवं कार्यशाला संयोजिका सुमन निझावन के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई है। क्लस्टर हेड रेनू राघव प्रधानाचार्या पुलिस पब्लिक डीएवी स्कूल कुरुक्षेत्र, डीएवी पिहोवा के प्रधानाचार्य एनसी बिंदल ,लुक्खी के प्रधानाचार्य गजेंद्र शर्मा, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -3 कुरुक्षेत्र की प्रधानाचार्या गीतिका जसूजा, डीएवी पब्लिक स्कूल इस्माईलाबाद की प्रधानाचार्या साधना चौहान की देखरेख में विभिन्न विषयों में अलग-अलग स्तर पर विभिन्न स्कूलों के लगभग 170 के करीब अध्यापकों ने अलग-अलग विषयों में जानकारी प्राप्त की और समय-समय पर शिक्षा नीति में किए गए बदलाव और नियमों के बारे में चर्चा की और अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संयोजिका सुमन निझावन ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि डीएवी प्रबंधन समिति नई दिल्ली के प्रधान पद्मश्री डॉक्टर पूनम सूरी जी की शिक्षा के क्षेत्र में और शिक्षार्थी के लिए नए-नए आयाम एवं 21वीं शताब्दी में आगे बढऩे की जो सोच है, उसी उद्देश्य को सामने रखकर समय-समय पर डीएवी संस्थानों में कार्यशालाएँ आयोजित की जाती हैं। इस अवसर पर स्कूल की तरफ से सुमन निझावन को स्नेह -स्वरूप पौधा प्रदान किया गया। अन्त में शांति पाठ के साथ इस कार्यशाला का समापन हुआ।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.