सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर कटेंगे चालान : नपा सचिव

Share and Enjoy !

Shares

(गुरमीत दुग्गल) कुरुक्षेत्र/शाहबाद। हरियाणा सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर आज पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस प्रतिबंध की धरातल पर पालना करवाने के लिए नगरपालिका ने कमर कस ली है। शाहाबाद नगरपालिका के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अजीत सिंह द्वारा जारी की गई जन सूचना के अनुसार सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णत: प्रतिबंधित करने के उपरांत जिन होटल, मोटेल, ढाबा, रेस्तरां, मैरिज पैलेस, होलसेल विक्रेता एवं रेहड़ी फड़ी वालों द्वारा प्लास्टिक व प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल किया जाता है, उन सब के चालान काटे जाएंगे। नगरपालिका सचिव द्वारा जारी सूचना में कहा गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक को छोडक़र सभी यूजर्स प्लास्टिक की जगह कागज अथवा पत्तों से बने प्रोडक्ट इस्तेमाल करें। व्यापारियों तथा दुकानदारों के पास प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से सर्टिफिकेट और व्यापार के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। सूचना में कहा गया है कि नगरपालिका की टीम जब चालान काटने जाएगी तो व्यापारियों तथा दुकानदारों के पास प्रदूषण विभाग से प्राप्त रजिस्ट्रेशन से संबंधित पूरे दस्तावेज होने चाहिए। जिन दुकानदारों के पास पूरे दस्तावेज नहीं होंगे उनके भी चालान काटे जाएंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध की धरातल पर सख्ती पालना करवाने हेतु नगर पालिका प्रतिबद्ध है।

 

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.