77 साल के जो बाइडन ही रहेंगे व्हाइट हाउस में, मोदी ने दी बधाई

Share and Enjoy !

Shares

77 साल के जो बाइडन ही रहेंगे व्हाइट हाउस में, मोदी ने दी बधाई

लुधियाना। अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार 77 साल के जो बाइडन ही अगले राष्ट्रपति बनकर व्हाइट हाउस में रहेंगे। अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति पद के निकट पहुंचे बाइडन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार पेन्सिलवेनिया जीतकर बाइडन के राष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ हो गया है। बाइडेन को अब तक 7 करोड़ से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। आज से पहले किसी भी राष्ट्रपति को इतने ज्यादा वोट नहीं मिले हैं। एरिजोना में बाइडेन के पास 20,000 से ज्यादा वोट की बढ़त है। जॉर्जिया में वे 7 हजार से ज्यादा वोट से आगे हैं।

बाइडेन के पास 279 इलेक्टोरल वोट हो चुके हैं। जबकि राष्ट्रपति बनने के लिए 270 वोट की जरूरत होती है। बाइडेन ने ट्वीट किया, अमेरिका, मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि आपने मुझे हमारे महान देश का नेतृत्व करने के लिए चुना है। हमारा आगे का काम मुश्किल होगा, लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति बनूंगा। चाहे आपने मुझे वोट दिया हो या न दिया हो।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक बाइडेन ने मौजूदा राष्ट्रपति के लगातार दो चुनाव जीतने का 28 साल का सिलसिला तोड़ दिया। 1992 और 1996 में बिल क्लिंटन (डेमोक्रेट), 2000 और 2004 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश (रिपब्लिकन), 2008 और 2012 में बराक ओबामा (डेमोक्रेट) ने लगातार दो चुनाव जीते थे। अगर ट्रम्प 2016 के बाद 2020 का चुनाव भी जीत जाते तो यह सिलसिला बरकरार रहता। इससे पहले, शनिवार को बाइडेन लोगों के सामने आए। उन्होंने सियासी पारा ठंडा करने की कोशिश की। ट्रम्प का नाम लिए बिना उनसे अपील की कि गुस्सा थूकिए, हम विरोधी हो सकते हैं, लेकिन दुश्मन नहीं। हम सब अमेरिकी हैं। समर्थकों से कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि डेमोक्रेट्स चुनाव जीतने जा रहे हैं। अमेरिकी जनता ने हमें सरकार चलाने का जनादेश दिया है। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) के अफसरों ने देर रात बाइडेन से बातचीत की। इस दौरान उनके सलाहकार भी मौजूद थे।

अब बाइडेन और उनके परिवार की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है। व्हाइट हाउस और डेलावेयर में बाइडेन के घर के बाहर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के एजेंट्स मौजूद हैं। नेशनल गार्ड्स की एक टीम भी बाइडेन की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिए गए हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक जो बाइडेन और उनकी टीम ने सरकार संभालने की तैयारी शुरू कर दी है।

इसे ट्रांजिशन प्लान कहा जाता है। बाइडेन के सभी एडवाइजर्स उनके साथ डेलावेयर में उनके कैम्प ऑफिस में मौजूद हैं। इस बीच, फेडरल एजेंसीज के कुछ अफसर भी बाइडेन से मिलने पहुंचे। हालांकि, बाइडेन खेमा बहुत अनुशासन और शांति से चुनाव नतीजों के औपचारिक ऐलान का इंतजार कर रहा है। 

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.