रेप की सजा काट रहे युवक ने पैरोल पर आकर बच्ची को बनाया हवस का शिकार

Share and Enjoy !

Shares

रेप की सजा काट रहे युवक ने पैरोल पर आकर बच्ची को बनाया हवस का शिकार

फिरोजपुर। दो साल से जेल में बंद होकर रेप की सजा काट रहे युवक ने पैरोल पर आकर आठ वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने उस पर दूसरा मामला भी दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने तीन दिन में जांच पूरी करके चालान पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने अनुसार 23 साल के आरोपी गुरप्रीत सिंह पर 2018 में भी थाना सदर जीरा पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था और वह जेल में सजा काट रहा है। थाना मल्लांवाला पुलिस ने तीन नवंबर को गुरप्रीत सिंह के खिलाफ तीसरी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया था।

बच्ची की मां का आरोप था कि उसकी बेटी अपनी सहेलियों के साथ दुकान पर सामान लेने गई तो आरोपी उसे बाइक पर बिठाकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और धमकियां दी कि किसी को बताएगी तो वह उसे नहर में फेंक देगा। दुष्कर्म के बाद जब वह बच्ची को वापस छोडऩे आ रहा था तो बच्ची ने बाइक से छलांग लगा दी। उसे जीरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने उसकी मां के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। एसपी इन्वेस्टिगेशन मुख्तियार राय ने बताया कि पुलिस ने उसी रात युवक को गिरफ्तार कर चार नवंबर को अदालत में पेश कर दिया। तीन दिन के भीतर कोर्ट में चलान पेश करने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायधीश रजनी छोकरा की अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया। 

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.