फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर शहीद रमाकांत जलोटा चौक कटैहरा बाजार फगवाड़ा की ओर से शाहतलाई और दयोट सिद्ध बाबा बालक नाथ धाम (हि.प्र.) के दर्शन हेतु एक जत्था हर वर्ष की तरह मंदिर प्रबंधक कमेटी की अगवाई में 24 जून दिन शुक्रवार को मंदिर परिसर से रवाना होगा। विस्तृत जानकारी देते हुए प्रबंधकों ने बताया कि 24 जून को प्रात: 8.00 बजे बाबा जी के आशीर्वाद से पांच बसों का जत्था यात्रा हेतु रवाना होगा। चार दिवसीय इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु संगत की सेवा में लंगर की सेवा अटूट बरताई जाएगी। बाबा जी की पावन गुफा के दर्शन करके यह जत्था सोमवार 27 जून को वापिस फगवाड़ा के लिए प्रस्थान करेगा। इस अवसर पर कमेटी चेयरमैन राजेश कुमार जलोटा, कार्यकारी प्रधान गोपाल चोपड़ा बब्बू, सनी शर्मा, राजेश कालिया, मधुभूषण कालिया, राजकुमार जलोटा, दर्शन भल्ला, रविन्द्र कुमार काला, पारस जलोटा, धर्मपाल निश्चल, कैलाश नाथ गुप्ता, मनोहर लाल भाटिया, सुनील प्रभाकर, नरिन्द्र वर्मा आदि उपस्थित थे।