
(गुरमीत दुग्गल) कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। रोटरी क्लब शाहाबाद द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय गांव छपरी में 6 पंखे दिए गए हैं। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल मुख्याध्यापक अशोक कुमार ने करते हुए सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रोटरी एक ऐसी संस्था है, जो समाज के लिए कार्य करती रहती है। डॉ. एसएस आहूजा ने कहा कि स्कूल के स्टॉफ को भी स्कूल की सेवाएं पूरा करने के लिए सहयोग देना चाहिए। रोटरी प्रधान महेश गोयल ने बताया कि रोटरी क्लब कई सालों से सरकारी स्कूलों में पंखे, बैंच, वॉटर कूलर, स्वैटर, जुराबें, जूते इत्यादि वितरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं इस वर्ष अपनी पूरी क्षमता के कार्य करता रहूंगा। इस अवसर पर रोटरी सचिव राजेश जैन, रो. प्रितपाल सिंह ढिल्लों, रो. विरेन्द्र ठुकराल, रो. राजकुमार गर्ग, रो. एसएस खुराना, स्कूल का स्टाफ तथा ब‘चे आदि मौजूद रहे।