मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ खेले खिलाड़ी : अजराना 

Share and Enjoy !

Shares


कुरुक्षेत्र, 16 दिसंबर (दुग्गल)। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की तरफ से स्थानीय द्रोणाचार्य स्टेडियम में खेलो हरियाणा की गतका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेलो हरियाणा की गतका प्रतियोगिता का शुभारंभ शुगर फैड चेयरमैन एवं शाहबाद के विधायक रामकरण व हरियाणा गतका एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कवलजीत सिंह अजराना ने किया। हरियाणावी गतका एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कवलजीत सिंह अजराना ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ खेलना चाहिए। इन खेलों में हार जीत तय है, इसलिए हारने वाले खिलाड़ी को निराश नहीं होना चाहिए, उसे और अधिक मेहनत करके अपनी मंजिल तक पहुंचना चाहिए। चेयरमैन एवं विधायक रामकरण ने कहा कि सरकार की तरफ से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। इसके साथ ही सरकार की नई खेल नीति के तहत खिलाडियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण और करोड़ों रुपए की ईनाम राशि भी दी जा रही है। इस पॉलिसी से खिलाडिय़ों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत सिंह ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल विभाग की तरफ से खिलाडियों प्रशिक्षकों के लिए तमाम व्यवस्थाएं और पुख्ता प्रबंध किए गए है। किसी भी खिलाड़ी को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। हरियाणावी गतका एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सुखचैन सिंह कलसानी ने बताया कि लडकों के 16 वर्ष से आयु वर्ग के सिंगल सोटी टीम इंवेंट में कुरुक्षेत्र की टीम प्रथम, पंचकूला की टीम द्वितीय और अंबाला व सिरसा की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कैथल राम निवास, प्रशिक्षक मनोज कुमार, जितेन्द्र सिंह, उपेन्द्र, पंकज पराशर सहित अन्य प्रशिक्षक मौजूद थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.