परिवार पहचान पत्र कार्य के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Share and Enjoy !

Shares

कुरुक्षेत्र, 16 दिसंबर (दुग्गल)।राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला महासचिव संदीप चौहान के नेतृत्व में परिवार पहचान पत्र कार्य के विरोध को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त कुरुक्षेत्र के नाम ज्ञापन सौंपा। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ व हरियाणा अनुसूचित जाति संघ ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। सभी ने गैर शैक्षणिक कार्यों को लेकर विरोध किया व प्रशासन के गैर जिÞम्मेदाराना रवैये की आलोचना की। ज्ञापन के दौरान राज्य सचिव देवदत्त ने तहसीलदार को इस कार्य को लेकर संगठन व अध्यापकों की तरफ से चिंताएं जाहिर की और कहा कि आय सत्यापन का कार्य अध्यापकों का नहीं क्योंकि इस कारण ग्रामीण और अध्यापकों के बीच तनातनी बढ़ रही है। इस मौके पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान वीरेंद्र गढ़ी, रामेश्वर दास, सुदर्शन, हरियाणा अनुसूचित जाति संघ के प्रधान राजपाल, विनोद चौहान, नरेश फुले,अशोक गुहान, सुरेंद्र, सोहन लाल, दलीप, अमन पाल, प्रवीण, सतीश भारद्वाज, कृष्ण चौहान संघोर, राजेंद्र जांगड़ा, सुरेश पलवल, बलजीत सैनी, अशोक सैनी,जोगिंदर मेहला, विनोद मालरा, सुधीर, रामकुमार, नैयर आदि मौजूद रहे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.