मालखाने से गायब हो गए 20 लाख रुपए, ताला बदलने वाले मुंशी पर केस

Share and Enjoy !

Shares

मालखाने से गायब हो गए 20 लाख रुपए, ताला बदलने वाले मुंशी पर केस

जंडियाला (सुरेंद्र कुमार)। कस्बे के थाने के मालखाने से केस प्रॉपर्टी के तौर पर सील किए गए 20 लाख रुपए गायब हो गए। इस मामले में थाने के मुख्य मुंशी किशनचंद को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया। 28 नवंबर को मालखाने से 20 लाख रुपए गायब होने का खुलासा सहायक मुंशी ने किया।

इसके बाद कार्यकारी एसएचओ चरण सिंह ने मालखाना चेक किया तो बात सच निकली। बक्से के कुंडे उखड़े पड़े थे और उसके पास ही एक लोहे की बड़ी–मोटी रॉड भी पड़ी थी। इसी रॉड से बक्से के कुंडे तोड़े जाने का शक है। मुख्य मुंशी किशन चंद से पूछा तो उसने कहा कि मालखाने का ताला ढीला था, इस कारण दो दिन पहले ही उसने ताला बदला दिया था। किशनचंद ने कहा कि उसकी गलती यह रही कि उसने ताला बदलने से पहले अंदर जाकर जांच नहीं की।

जंडियाला गुरु थाने के एक्टिंग एसएचओ चरण सिंह के मुताबिक मालखाने की सारी चाबियां मुख्य मुंशी किशनचंद के पास ही रहती थीं। 28 नवंबर को मुंशी ने ताला बदलने की बात कही है। बाद में जब सहायक मुंशी ने चेक किया तो मालखाने के अंदर बक्से में रखे माल मुकदमा के 20 लाख रुपए (सीलबद्ध) गायब मिले।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.