बाबा नानक जी ने दिया था संदेश : न कोई हिंदू है न कोई मुसलमान, सब रब्ब दे बंदे

Share and Enjoy !

Shares

बाबा नानक जी ने दिया था संदेश : न कोई हिंदू है न कोई मुसलमान, सब रब्ब दे बंदे

सुल्तानपुर लोधी। श्री गुरु नानक देव जी 551वें प्रकाशोत्सव पर मनाए गए कार्यक्रमों में पंजाब सरकार के समागम में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे। जबकि एसजीपीसी समागम में प्रधान बीबी जागीर कौर ही शामिल हुईं। समागम में जाने से पहले सीएम ने गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेका। जहां पर उनको सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। दोपहर के समय पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर भी गुरुद्वारा बेर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। लेकिन वह किसी भी समागम में शामिल नहीं हुए। 2019 में वह देश के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ माथा टेकने आए थे। इस बार केंद्र सरकार से कोई भी मंत्री व नेता नहीं पहुंचा। सीएम ने 6 मिनट का भाषण दिया। कहा– इह दिन उस शख्सियत लई मना रहे आं, जिन्ना ने कौम नूं जन्म दित्ता। महाराज जी कहदें सी–न कोई हिंदू, न कोई मुस्लमान, सब रब्ब दे बंदे है। अज्ज हिंदुस्तान विच इसदी जरूरत है। देश नूं तोड़ेया जा रहा है। महाराज ने साढे पंज सौ साल पहलां इह गल कही सी। अज्ज आपां सारे इकट्ठे होए आं, पहली पातशाही दे 551वें प्रकाशपर्व नूं मनौन लई, 550वां समागम पिछले साल शुरू कीता सी।

एक साल विच्च सुल्तानपुर लोधी ते डेरा बाबा नानक विच बड़ी सेवा होई, सेवा तां कौम करदी आई ए। पर ऐहो जेहे दिन विच्च किसे–किसे नूं सेवा करन दा मौका मिलदा ए, असीं वीं आ के कुझ सेवा कर सके आं। एसजीपीसी के समागम में पहुंचीं जगीर कौर बोलीं– संगत श्री गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चले।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.