नवजोत सिद्धू की रैली में ड्रोन से सेना हुई सतर्क

Share and Enjoy !

Shares

नवजोत सिद्धू की रैली में ड्रोन से सेना हुई सतर्क

अमृतसर (सुरेंद्र कुमार)। खेती बिलों के खिलाफ पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू  की अगवाई में हो रही फ्रूट एंड वेजिटेबल यूनियन की रैली केे दौरान ड्रोन दिखने से सेना सतर्क हो गई। सेना के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। दरअसल हुआ यूं कि रैली को कवर करने के लिए दो युवक ड्रोन उड़ा रहे थे। यह ड्रोन सेना के राडार में दिखने लगा। जिसके चलते सेना ने इसे गैरकानूनी मानते हुए पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिना मंजूरी लिए ड्रोन उड़ाने वाले दो युवकों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.