अब जालंधर से दिल्ली, जयपुर और मुंबई के लिए उड़ेगी फ्लाइट

Share and Enjoy !

Shares

अब जालंधर से दिल्ली, जयपुर और मुंबई के लिए उड़ेगी फ्लाइट

जालंधर। आदमपुर के सिविल एयरपोर्ट से अब दिल्ली, जयपुर और मुंबई के लिए फ्लाइट उड़ा करेगी। यहां से मुंबई का सफर मात्र तीन घंटे में पूरा हो जाएगा। हफ्ते में तीन दिन दिल्ली के लिए भी फ्लाइट जाएगा। स्पाइसजेट एयरलाइन ने आदमपुर से मुंबई के लिए रोजाना, दिल्ली के लिए हफ्ते में तीन दिवन और जयपुर के लिए हफ्ते में तीन दिन के लिए फ्लाइट चालू करने का श्ड्यूल जारी किया है। आदमपुर से दिल्ली की फ्लाइट शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को उड़ान भरेगी और जयपुर के लिए मंगलवार, बुधवार एवं वीरवार को फ्लाइट जाएगी। यह विंटर श्डयूल 20 नवंबर से 27 मार्च तक लागू रहेगा। मुंबई से आने वाली फ्लाइट रोजाना दोपहर 1.35 बजे आदमपुर में लैंड करेगी और 2.05 पर वापस मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी। शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को दिल्ली से आने वाली फ्लाइट सुबह 10.30 बजे आदमपुर पहुंचेगी और 11 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। इसी तरह से मंगलवार, बुधवार एवं वीरवार को जयपुर से आने वाली फ्लाइट सुबह 8.30 बजे आदमपुर में लैंड करेगी और 9.05 पर वापस जयपुर के लिए उड़ान भरेगी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.