डॉक्टर राजू छीना बने सेहत विभाग के राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड के मेंबर

Share and Enjoy !

Shares
लुधियाना (राजकुमार साथी)। । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने फोर्टिस हॉस्पिटल में गैस्ट्रो एवं हेपेटोबिलरी साइंस विभाग के डायरेक्टर डॉक्टर राजू सिंह छीना को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड का सदस्य बनाया है। इस उपलब्धि के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी है। अस्पताल के जोनल डायरेक्टर डॉक्टर विश्वदीप गोयल ने बताया कि डॉक्टर राजू सिंह छीना नेशनल पर्सनेलिटी हैं। अब केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उन्हें नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की गवर्निंग बॉडी का 5 साल के लिए सदस्य नामित किया है, जो उनके हॉस्पिटल, लुधियाना और पंजाब के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.