आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम का 50वां गोल्डन जुबली राशन वितरण समागम 3 जुलाई को

Share and Enjoy !

Shares


फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम की एक बैठक फगवाड़ा प्रधान गुरदीप सिंह कंग की अध्यक्षता में स्थानीय होटल ग्रैंड अंबेसडर में संपन्न हुई। बैठक के दौरान फोरम की ओर से करवाये जाने वाले स्वर्ण जयंति समागम की तैयारियों बारे विचार विमर्श किया गया। बैठक के पश्चात जानकारी देेते हुए फगवाड़ा प्रधान गुरदीप सिंह कंग ने बताया कि फोरम की ओर से हर महीने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया जाता है। इसी कड़ी में आगामी 3 जुलाई दिन रविवार को 50वां गोल्डन जुबली राशन वितरण समागम होगा। जिसके लिए स्थान का निर्धारण शीघ्र ही कर लिया जाएगा। समागम के दौरान पचास जरूरतमंद परिवारों को राशन भेंट किया जाएगा। इसके अलावा आंखों का निशुल्क चैकअप कैंप लगाया जाएगा व साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में बहुमुल्य योगदान देने वाले शहर के प्रमुख गणमान्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समागम की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं और आज की बैठक में सारा कार्यक्रम तय करके सदस्यों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। इस अवसर पर इस अवसर पर अतुल जैन, आशु मारकंडा, सुनील ढींगरा, वी.पी. सिंह अरोड़ा, विनय कुमार बिट्टू, हरभजन लांबा, जुगल बवेजा, हरभजन सिंह लक्की, रणधीर करवल, सुशील शर्मा, मुकेश डंग, अश्वनी क्वात्रा, दीपक वर्मा, अजय कुमार व पंकज चड्ढा आदि उपस्थित थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.