सिविल अस्पताल से कोरोना मरीज की पत्नी का मोबाइल व पर्स चोरी

Share and Enjoy !

Shares

सिविल अस्पताल से कोरोना मरीज की पत्नी का मोबाइल व पर्स चोरी

लुधियाना (राजकुमार साथी)। लॉर्ड महावीर सिविल अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कोरोना मरीज की पत्नी का मोबाइल व पर्स चोरी हो गया। डाबा रोड स्थित जैन कालोनी की रहने वाली पीडि़त महिला ने बताया कि उसके पति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे शुक्रवार को सिविल अस्पताल के आइसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था। वह आईसीयू के बाहर बैठी रहती है। सोमवार की रात वह वार्ड के बाहर आराम कर रही थी। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे वह उठी तो उसका मोबाइल व पर्स गायब था। महिला के अनुसार उसके पर्स में करीब दो हज़ार रुपये की नगदी थी। उसने तुरंत इसकी जानकारी अस्पताल के कर्मचारी को दी। वही महिला ने मामले की शिकायत सिविल अस्पताल की पुलिस चौकी में दी।

अस्पताल की पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि पीडि़त महिला की शिकायत मिल चुकी है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रहे हैं। जल्द ही उक्त चोर को हिरासत में लिया जाएगा। सिविल अस्पताल में यह चोरी की घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी अस्पताल में ऐसी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।चोर अस्पताल के कोरोना वार्ड में से एलसीडी तक चुरा कर ले जा चुके हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.