डीजल टैंकर से टकराई तेज रफ्तार कार, पांच लोग जिंदा जले

Share and Enjoy !

Shares

डीजल टैंकर से टकराई तेज रफ्तार कार, पांच लोग जिंदा जले

संगरूर। जिले के सुनाम रोड पर शादी की सालगिरह समारोह से लौट रहे लोगों की तेज रफ्तार कार डीजल टैंकर से टकरा गई। कार में आग लगने से पांचों लोग उसमें जिंदा जल गए। कार सवार पांचों लोग मोगा जिले के रहने वाले थे। मोगा के टल्लेवाल निवासी बलविंदर सिंह, नानक नगर निवासी कुलतार सिंह, ग्रीन फील्ड कालोनी निवासी कैप्टन सुखविंदर सिंह, रामुवालिया निवासी सुरिंदर सिंह और चमकौर सिंह सोमवार को मैरिज एनिवर्सरी फंक्शन में शामिल होने के लिए संगरूर के दिड़बा शहर गए थे।

वहां से लौटते समय सुनाम रोड पर डीजल टैंकर से टकरा गई। टक्कर लगने से टैंकर फट गया और कार में आग लग गई। आग के बाद कार सवार पांचों लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। जिससे उनकी मौत हो गई। कार भी पूरी तरह जलकर राख हो गई।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.