सात साल की दुष्कर्म पीडि़ता बच्ची को सवा साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ

Share and Enjoy !

Shares

सात साल की दुष्कर्म पीडि़ता बच्ची को सवा साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ

साइको रेपिस्ट ने सात साल की बच्ची से किया था रेप, पत्थरों पर पटकने के बाद फेंक गया था पार्क में

जयपुर। यहां के शास्त्री नगर इलाके में रहने वाली सात साल की दुष्कर्म पीडि़ता बच्ची को सवा साल बाद भी इंसाफ नहीं मिल पाया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, मगर कोर्ट में तारीख पे तारीख वाली नीति के चलते आज तक आरोपी को सजा नहीं मिल पाई है। घटना एक जुलाई 2019 शाम करीब साढ़े सात बजे की है। सात साल की यह मासूस घर से चंद कदम दूर स्थित दुकान से टॉफी लेने गई थी। रास्ते से ही जीवाणु उर्फ जावेद नाम का साइको रेपिस्ट बच्ची को उठाकर ले गया। नाले में ले जाकर उसने बच्ची के कपड़े उतारने शुरू किए। जब बच्ची रोने लगी तो उसे पत्थरों पर पटककर लहु–लुहान कर दिया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे बाइक पर बिठाकर ले गया और आधा किलोमीटर दूर पार्क में एक पेड़ के नीचे फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने उसे कोटा से गिरफ्तार कर लिया था।

बच्ची के पिता ने बताया कि जब भी कोर्ट में पेशी के बाद घर लौटते हैं तो बच्ची अकसर उससे पूछती है कि क्या उस दरिंदे को सजा मिली? जीवाणु की गिरफ्तारी के बाद जेल में कराई गई शिनाख्त परेड में करीब 15-20 लोगों के बीच से बेटी ने जीवाणू को पहचान लिया था। पुलिस ने जीवाणु के खिलाफ 31 जुलाई 2019 को अपहरण, मारपीट, दुष्कर्म, कुकर्म व पॉस्को एक्ट सहित आर्म्स एक्ट में चालान पेश किया था।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.