शिव सेना पंजाब ने की श्री हनुमानगढ़ी मन्दिर से सी.आर.पी. सुरक्षा हटाये जाने की निंदा

Share and Enjoy !

Shares

फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : प्रदेश की भगवंत मान सरकार द्वारा श्री हनुमानगढ़ी मंदिर से सी.आर.पी.एफ. की सुरक्षा को वापिस लिये जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे दोबारा बहाल करने की मांग की है। आज यहां वार्तालाप में शिव सेना पंजाब के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पलटा, प्रदेश प्रवक्ता विपन शर्मा, व्यापार सैल के प्रधान अशोक आहूजा, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि दत्त व शहरी प्रधान अंकुर बेदी ने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तभी से प्रदेश का माहौल अशांत हो रहा है। मंदिरों की सुरक्षा खतरे में है। पटियाला में काली माता मंदिर को अलगाववादी तत्वों द्वारा निशाना बनाया जा चुका है। फगवाड़ा के ही एक अन्य मंदिर को भी हाल ही में धमकी भरा पत्र मिला है। बावजूद इसके भगवंत मान सरकार मंदिरों से सुरक्षा बलों को हटा कर न केवल धर्म स्थलों की सुरक्षा बल्कि प्रदेश की अमन शांति को भी खतरे में डाल रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भगवंत मान ने बतौर मुख्यमंत्री अपनी सुरक्षा में भारी तामझाम कर रखा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को भी बिना वजह पंजाब से सुरक्षा दे रखी है। यहां तक कि अपनी बहन की सुरक्षा में भी दर्जनों पुलिस अधिकारी तैनात कर रखे हैं लेकिन जहां सुरक्षा की जरूरत है वहां अन्देखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्री हनुमानगढ़ी मंदिर फगवाड़ा के प्रमुख मंदिरों में शामिल है अत: इसकी सुरक्षा से खिलवाड़ न किया जाए। यदि कोई भी असुखद घटना हुई तो इसकी जिम्मेवारी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार की होगी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.