शनिदेव मंदिर निगाहा मोहल्ला में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाई श्री शनि जयंती

Share and Enjoy !

Shares
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : श्री शनिदेव मंदिर निगाहा मोहल्ला मेहली गेट फगवाड़ा में श्री शनिदेव जयंती महोत्सव का वार्षिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। समागम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमति पुष्पा रानी मारकंडा ने उपस्थिति दर्ज करवाई। पंडित लवनीश गौतम की देखरेख में झंडे की रस्म श्री तिलकराज मारकंडा द्वारा निभाई गई। इस दौरान हवन यज्ञ करवाया जिसमें यजमान की भूमिका आशु मारकंडा एवं परिवार ने संयुक्त तौर पर निभाई। तत्पश्चात विश्व शांति की प्रार्थना की गई। श्री शनि जयंति के उपलक्ष्य में केक काटने की रस्म प्रसिद्ध समाज सेवक व आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम फगवाड़ा शाखा के प्रधान गुरदीप सिंह कंग ने निभाई। संगत ने बहुत ही श्रद्धा एवं प्रेम भावना के साथ श्री शनिदेव की महिमा का गुणगान किया। भंडारे की सेवा अटूट बरताई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगत ने श्री शनिदेव की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। आशु मारकंडा ने सभी को श्री शनि जयंति की शुभकामनाएं देते हुए भगवान शनिदेव से सभी पर अपार कृपा बरसाने की प्रार्थना की। इस अवसर पर नवीन मारकंडा, अनीश मारकंडा, अतुल जैन, सुनील ढींगरा, जुगल बवेजा, संजीव लांबा, आशु करवल व अजय कुमार सहित अन्य गणमान्य तथा श्रद्धालु उपस्थित थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.