जांबाज योद्धा है लक्ष्मीकांत शर्मा : अरोड़ा

Share and Enjoy !

Shares


कुरुक्षेत्र, 01 दिसंबर (गुरमीत दुग्गल)। जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट लक्ष्मी कान्त शर्मा के स्वस्थ होने के बाद अपना कार्यभार संभाल लिया है। लंबे समय तक बीमारी से जूझने के बाद स्वस्थ हुए लक्ष्मीकांत शर्मा के कार्यालय पहुंचने की खुशी में साथियों ने लड्डू बांटे। जिला उपभोक्ता फोरम के पूर्व अध्यक्ष दीनानाथ अरोड़ा ने कहा कि मेरा छोटा भाई लक्ष्मी कान्त शर्मा एक जांबाज योद्धा है, जो हर परिस्थिति में संघर्ष कर जीतना जानता है। वरिष्ठ अधिवक्ता के के गुप्ता ने कहा कि लक्ष्मी कान्त शर्मा का सामाजिक और राजनीतिक जीवन हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो मेहनत करना चाहता है। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनोज वशिष्ठ ने कहा कि लक्ष्मी कान्त राजनीति के अलावा सामाजिक क्षेत्र में भी बेहद सक्रिय रहते हैं तथा हर व्यक्ति की मदद करना उनका स्वभाव है। पूर्व जिला बार अध्यक्ष गुरतेज सिंह सेखों, वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण गुप्ता वे वीरेंदर सिंह ने लड्डू खिला कर शर्मा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता गुरचरण सिंह रतगल, सहदेव रढान, प्रवास चौधरी, प्रेम सागर, मेहर सिंह, त्रिलोचन सिंह, हेमंत पराशर, राकेश शर्मा, साधु राम वशिष्ठ, विजेंद बांगड, विकास सांगवान, विकास तोमर, संदीप मदान, धीरज अत्रि, हरपाल सिंह, राजेंद्र बांगड़, हरदेव सिंह, वैभव शर्मा, कंवरपाल चौहान, शुभम पवार, कवलजीत सिंह ने विशेष रूप से उन्हें शुभकामनाएं दी। कांग्रेस नेता लक्ष्मीकांत ने कहा कि वकील साथियों के सम्मान का कर्ज वे कभी उतार नही पाएंगे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.