छेडख़ानी का विरोध किया तो 9वीं की छात्रा को जिंदा जला दिया

Share and Enjoy !

Shares

छेडख़ानी का विरोध किया तो 9वीं की छात्रा को जिंदा जला दिया

बलिया। पड़ोसी को छ़ेडख़ानी करने से रोकने पर 9वीं की छात्रा को जिंदा जला दिया गया। 75 फीसदी झुलस चुकी लडक़ी वाराणसी के अस्पताल में भर्ती है। एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आईपीसी की धारा 307, 326, 354 –डी और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। दुबहड़ गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार की देर रात छत से लडक़ी के चीखने की आवाज आ रही थी।

छत पर जाकर देखा तो लडक़ी आग की लपटों से घिरी हुई थी। आग बुझाने के दौरान लडक़ी के पिता का हाथ भी जल गया। इसके बाद पीडि़ता को जिला अस्पताल लिजाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला कृष्णा गुप्ता अक्सर उसकी बेटी से छेडख़ानी करता था। इसकी शिकायत आरोपी के घर वालों से की गई थी, लेकिन इसके बावजूद वह छेडख़ानी करता रहा। पिता का आरोप है कि छेडख़ानी का विरोध करने पर ही कृष्णा ने उसकी बेटी को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.