मुंबई से ही बाइडन का पारिवारिक नाता

Share and Enjoy !

Shares

मुंबई से ही बाइडन का पारिवारिक नाता

मुंबई। अमेरिका ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जोए बाइडन का मुंबई से गहरा नाता है। उनके पूर्वज जॉर्ज बाइडन मुंबई में ईस्ट इंडिया कंपनी में कैप्टन के तौर पर तैनात रहे थे। जो बाइडन ने 2013 में उपराष्ट्रपति पद पर रहते हुए मुंबई दौरे के दौरान खुद यह बात बताई थी। ये स्पष्ट नहीं है कि क्या वो अपने इस परिवार का पता कर पाए या नहीं। जोए ने एक कार्यक्रम में बताया कि उनके एक पूर्वज ईस्ट इंडिया कंपनी में काम करते थे और मुंबई में ही रहते थे। उनका परिवार यहीं रहता है। इसके बाद 2015 में वाशिंगटन में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के कार्यक्रम में बाइडन ने बताया था कि जब वे पहली बार सांसद बने थे तो उन्हें मुंबई निवासी बाइडन नाम के व्यक्ति का पत्र मिला था, जिसमें उसने बताया कि उनके एक पूर्वज जॉर्ज बाइडन ईस्ट इंडिया कंपनी में कैप्टन थे और रिटायर होने के बाद उन्होंने यहीं बसने का फैसला कर लिया।

उन्होंने एक भारतीय महिला से विवाह कर लिया था। उस समय उनको यह जानकारी मिली थी कि मुंबई में पांच बाइडन परिवार रहते हैं, जो उन्हीं के वंश के हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.