आरएसएस के कार्यक्रम में आए हंसराज हंस को किसानों ने घेरा

Share and Enjoy !

Shares

आरएसएस के कार्यक्रम में आए हंसराज हंस को किसानों ने घेरा

मोगा। आरएसएस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद व सूफी गायक हंसराज हंस को किसानों ने घेर लिया। वह मोगा के शहीदी पार्क से संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर आरएसएस के कार्यक्रम में पहुंचे थे और वापस लौटते समय किसानों ने उन्हें घेर दिया। किसान केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को विरोध कर रहे थे।

किसानों के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस को हंसराज हंस को सुरक्षित निकालने के लिए काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। लगभग 20 से 25 मिनट तक प्रदर्शनकारी किसानों से हंसराज हंस ने बात की। हंस ने किसानों को कहा कि मोदी सरकार किसानों के आंदोलन के प्रति पूरी तरह से सकारात्मक है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी किसानों की जिंदगी की बेहतरी के लिए सोच रहे हैं। उसी के अनुरूप योजनाएं बना रहे हैं। दिल्ली में किसानों के साथ बातचीत चल रही है। निश्चित रूप से हल निकलेगा। हंस के समझाने बुझाने के बाद किसानों ने उन्हें जाने दिया।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.