लुधियाना के डाक्टर ने कंगना रनौत को भेजा कानूनी नोटिस

Share and Enjoy !

Shares

लुधियाना के डाक्टर ने कंगना रनौत को भेजा कानूनी नोटिस

लुधियाना (राजकुमार साथी)। किसान आंदोलन में शामिल बुजुर्ग महिला महिंदर कौर पर विवादास्पद टिप्पणी करने पर अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ देशभर में रोष है। इंडियन रोड सेफ्टी कौंसिल के पूर्व सदस्य लुधियाना के डाक्टर कमलजीत सिंह सोई ने अपने वकील के माध्यम से कंगना रनौत को कानूनी नोटिस भेजकर तत्काल माफी मांगनी के लिए कहा है। सोई ने कहा कि माफी न मांगने की स्थिति में कंगना रनौत के विरुद्ध अदालत में फौजदारी धाराओं के तहत मामला दायर किया जाएगा। साथ ही वह पंजाबी महिलाओं के अपमान के लिए 500 करोड़ रुपये का दावा करेंगे।

नोटिस में डॉ. कमलजीत सिंह सोई ने कहा कि वो कंगना रनौत के किसान नेत्री महिंदर कौर के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से काफी आहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि कंगना को अधिकार नहीं है कि वो ऐसी टिप्पणी कर किसी की भावनाओं को आहत करें। एसजीपीसी के अलावा दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी और मोहाली के वकील हाकम सिंह ने भी कंगना को नोटिस भेजा है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.