अनपढ़ता को दूर करने के लिए सत्या भारतीय फाउंडेशन द्वारा सराहनीय प्रयास 

Share and Enjoy !

Shares
सत्या एलीमेंट्री स्कूल खानपुर के बच्चे दे रहे हैं अनपढ़ व्यक्तियों को शिक्षा:  परमजीत कौर
(हरप्रीत सिंह केैले) माछीवाड़ा साहिब  : सत्या टेलीमेंट्री स्कूल खानपुर द्वारा छात्रों के लिए साक्षरता भारतीय अभियान तहत गांवों में अनपढ़ता को दूर करने के लिए प्रयत्न किये जा रहे हैं । इसके बारे में जानकारी देते हुए स्कूल मुखी मैडम परमजीत कौर ने बताया कि जून महीने की छुट्टियों दौरान स्कूल के छात्र अपने आस पास रहते अनपढ़ व्यक्तियों और महिलाओं को जो किसी कारण नहीं पढ़ सके उनको पढ़ना लिखना सिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि छात्र अपनी शिक्षा के साथ साथ गांवों के अनपढ़ महिलाओं और व्यक्तियों को पढ़ना लिखना सिखाएंगे  ता जो वह भी इस आधुनिक समय के साथ चल सके। उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा इस साक्षरता अभियान तहत पूरी लगन से लोगों को पढ़ना लिखना सिखाया जा रहा है । सत्य भारतीय फाउंडेशन के अनपढ़ता को ख़त्म करने के इस प्रयत्न की गांवों के सरपंचों व गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.