हरियाणा के पूर्व मंत्री पर सहारनपुर में गोहत्या का केस दर्ज

Share and Enjoy !

Shares

हरियाणा के पूर्व मंत्री पर सहारनपुर में गोहत्या का केस दर्ज

सहारनपुर (एसएम दानिश)। गाय को गोली मारने के आरोप में हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह पर सहारनपुर जिले की बेहट कोतवाली में गो हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वीरवार की शाम हुई इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा हंगामा करने के बाद ही पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घटना के तत्काल बाद पुलिस को सूचना दे दी गई थी, लेकिन पुलिस इसे हरियाणा क्षेत्र की घटना बताकर घटनास्थल से वापस लौट आई थी। इसके बाद हिंदू संगठनों ने सोशल मीडिया की मार्फत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक यह मामला पहुंचाया गया। शनिवार को बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता गाय के मालिक मानदीन को लेकर बेहट कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। मगर पुलिस ने पीडि़त व संगठन कार्यकर्ताओं को यह कहते भगाने का प्रयास किया कि यह मामला हरियाणा का है। कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा करते  हुए विरोध जताने पर पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर लिया।

फिलहाल यह तय नहीं हो पाया कि इस मामले की कार्रवाई यूपी पुलिस करेगी या इसे हरियाणा पुलिस के पास ट्रांसफर किया जाएगा। पुलिस को दी तहरीर मानदीन ने बताया था कि यूपी–हरियाणा बॉर्डर पर ही हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह का फॉर्म हाउस है, जहां पर उन्होंने घोड़े पाल रखे हैं। पूर्व मंत्री इस फॉर्म हाउस में अकसर आते हैं। वीरवार को भी पूर्व मंत्री फॉर्म हाउस में थे। उसी समय मानदीन की तीन गाय यमुना में पानी पीने के लिए चली गई। इस पर पूर्व मंत्री ने गोली मारकर एक गाय की हत्या कर दी, जबकि दो अभी भी गायब हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.