पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, आग लगने से वकील व उनकी असिस्टेंट जिंदा जली

Share and Enjoy !

Shares

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, आग लगने से वकील व उनकी असिस्टेंट जिंदा जली

होशियारपुर। जिले के पुरहीरां गांव के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार कार सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे उसमें आग लग गई। आग लगने से कार में सवार एडवोकेट भगवंत किशोर गुप्ता व उनकी सहायक एडवोकेट सिया जिंदा जल गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी करनैल सिंह ने बताया कि रात घटना शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। धमाके की आवाज सुनने के बाद लोग उस तरफ दौड़े तो पेड़ से टकराई कार आग की लपटों में थी। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.