
फगवाड़ा शिव कौड़ा) : सीनियर सिटीजन वैल्फेयर सोसायटी (रजि.) फगवाड़ा की मासिक बैठक सोसायटी के सरपरस्त जसपाल सिंह विर्दी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सोसायटी के प्रधान धीरज सिंह सग्गू तथा सचिव राम लुभाया विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक के दौरान अस्सी वर्ष से अधिक सदस्यों के अलावा जिन सीनियर सिटीजंस का इस महीने में जन्मदिन है उन सभी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा संस्था के सदस्य रमन नेहरा को समाज के प्रति उनकी सेवाओं को देखते हुए खास तौर पर सम्मानित किया गया। बैठक संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए रमन नेहरा ने बताया कि आज अन्तर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के उपलक्ष्य में सोसायटी के सरपरस्त जे.एस. विर्दी की ओर से सभी सदस्यों को पौधे भेंट किए गए। उन्होंने कहा कि इन्सान की उम्र बेशक कितनी भी क्यों न हो जाए लेकिन मां के प्रति उसका प्यार तथा सम्मान कभी कम नहीं होता। हर मुश्किल समय में मां की याद अवश्य आती है। धरती भी हमारी माता है हमें इसके पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान एन.आर.आई. सदस्य सतपाल वर्मा (कनाडा) ने सोसायटी को इक्कीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशी भेंट की। जिसके लिए सभी सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्वामित्र शर्मा, चरणजीत सिंह चन्नी, मनमोहन सिंह वालिया, अमरजीत सिंह रूपराय, चन्द्रमोहन नरूला, कुलदीप सिंह सिहरा, चन्द्र्रप्रकाश प्रभाकर, रोशन लाल चोपड़ा, बलदेव राज वर्मा आदि उपस्थित थे।