सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल, ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में छोड़ा गॉज का पीस

Share and Enjoy !

Shares

सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल, ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में छोड़ा गॉज का पीस

लुधियाना (राजकुमार साथी)। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल लॉर्ड महावीर सिविल अस्पताल मेंं डॉक्टरों की लापरवाही का केस सामने आया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में गॉज का पीस छोड़ दिया। इस वजह से उसकी हालत बिगड़ गई और उसे सीएमसी अस्पताल में रेफर करना पड़ा। पीडि़त महिला शिमलापुरी इलाके की बताई जा रही है। उसके परिवारिक सदस्यों ने बताया कि 8 दिसंबर को सीजेरियन के बाद महिला की हालत काफी बिगड़ती चली गई तो वे उसे रेफर कराकर सीएमसी हॉस्पिटल ले गए। वहां स्कैन करने पर पता चला कि महिला के पेट में कपड़े जैसा कुछ है। तत्काल महिला का ऑपरेशन करके पेट से गॉज का पीस निकाला गया। इसे लेकर रविवार को महिला के परिजनों ने सिविल अस्पताल पहुंचकर काफी हंगामा किया और धरना दिया। सूचना मिलने पर एसएमओ इंचार्ज डॉ. अमरजीत भी मौके पर पहुंची। हंगामे को शांत कराने के लिए सिविल अस्पताल चौकी की पुलिस भी पहुंची। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.