विधवा को शादी का झांसा देकर किया रेप, प्रेगनेंट होने के बाद छोड़ भागा

Share and Enjoy !

Shares

विधवा को शादी का झांसा देकर किया रेप, प्रेगनेंट होने के बाद छोड़ भागा

लुधियाना (राजकुमार साथी)। गोबिंदगढ़ इलाके के एक बेहड़े में रहने वाला व्यक्ति विधवा महिला को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई दिनों तक रेप करता रहा। मगर जैसे ही उसे महिला के गर्भवती होने का पता चला, वह उसे छोडक़र फरार हो गया। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने आरापीके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एसआई कुलजीत कौर ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 32 वर्षीय पीडि़त महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2013 में उसके पति की मौत हो गई थी। उसके बाद आरोपी उसी बेहड़े में आकर रहने लग गया। दोनों के बीच में बातचीत होने लगी। आरोपी ने उसे बातों में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लग गया। कुछ समय पहले वह गर्भवती हो गई तो उसने आरोपी से जल्दी शादी कराने के लिए कहा। मगर उसके साथ शादी कराने की बजाय आरोपी कमरा छोडक़र फरार हो गया। एसआई कुलजीत कौर ने बताया कि मोबाइल नंबर से आरोपी की लोकेशन पता की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.