शुरु हो गईं क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां

Share and Enjoy !

Shares

शुरु हो गईं क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां

लुधियाना (राजकुमार साथी)। दुनिया भर में मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शहर के होटलों संचालकों न क्रिसमस केक मिक्सिंग सेरेमनी शुरू कर दी गई है। इसी के तहत शुक्रवार को होटल रीजेंटा सेंट्रल क्लासिक में क्रिसमस केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। ड्राई फ्रूटस और नट्स का इस्तेमाल करते हुए केक मिक्सिंग की गई और मिक्सिंग का इस्तेमाल प्लम केक तैयार करने के लिए किया जाएगा।

होटल के एफएंडबी मैनेजर राम कृष्ण ने बताया कि हर साल ही क्रिसमस से तीन हफ्ते पहले केक मिक्सिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि केक मिक्सिंग का चलन बेशक रोम से सोलहवीं शताब्दी से शुरू हुआ, लेकिन अब हर जगह यह सेरेमनी होने लगी है। केक मिक्सिंग के लिए काजू, लाल चैरी, सूखे अखरोट, बादाम, विभिन्न मसालों व अल्कोहल इत्यादि का इस्तेमाल किया जाता है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.