होटल मालिक के बेटे को किडनैप करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

Share and Enjoy !

Shares

होटल मालिक के बेटे को किडनैप करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

मोगा। लुधियाना स्थित होटल कीज के मालिक पंकज गुप्ता के बेटे विनम्र को किडनैप करने वाले ड्राइवर व उसके एक साथी को पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ड्राइवर हरजिंदरपाल सिंह पहले पंकज गुप्ता का ही अपहरण करना चाहता था।  जब उसे इसमें सफलता नहीं मिली तो उसने बेटे को किडनैप कर लिया। मोगा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के बाद इस साजिश का पर्दाफाश किया है। अपहरण की पूरी योजना को पांच लोगों के गैंग ने अंजाम दिया था। यह लोग बच्चे को फिरोजपुर ले जाना चाहते थे, मगर पुलिस ने उन्हें मोगा में ही उलझाकर बच्चे को मुक्त करा लिया था। एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि अपहरण की साजिश को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड अभी फरार है। अब तक इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मास्टरमाइंड सहित दो लोग अभी फरार हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.