
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : अमर शहीद प्रो. रमाकांत जलोटा एवं वीर विनोद गुप्ता के 34वें बलिदान दिवस पर शिव सेना ने हर साल की तरह स्थानीय श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में फगवाड़ा के दोनों महान सपूतों को भावभीदर।जतनी श्रद्धांजलियां भेंट की व साथ ही शिव सेना की स्थापना के 57वें वर्ष संबंधी समागम का आयोजन भी किया। सिटी प्रधान रमन शर्मा की अगवाई में आयोजित इस समागम में शिव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजिन्द्र बिल्ला तथा प्रदेश महासचिव गुरदीप सैनी विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने प्रो. रमाकांत जलोटा एवं वीर विनोद गुप्ता के चित्रों पर माल्यार्पण करके उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि भेंट की व उनकी समृति में आयोजित हवन यज्ञ में आहुति डाली। सिटी प्रधान रमन शर्मा ने कहा कि शेर-ए-पंजाब प्रो. जलोटा एवं वीर विनोद गुप्ता के बलिदान पर फगवाड़ा वासियों को सदैव गर्व रहेगा। पंजाब की अशांति पर विजय पाने में उक्त योद्धाओं के बलिदान का विशेष योगदान है। उन्होंने प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के पश्चात कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर चिंता प्रकट की व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अगाह करते हुए कहा कि खालिस्तानी ताकतों को बिल्कुल भी सिर न उठाने दिया जाए वरना सारा पंजाब एक बार फिर आतंक की आग में झुलसने को विवश होगा। शिव सेना के स्थापना दिवस पर समूह शिव सैनिकों को शुभकामना देते हुए राजिन्द्र बिल्ला व गुरदीप सैनी ने कहा कि पार्टी के संस्थापक बाला साहिब ठाकरे बहुत ही दूरदर्शी सोच वाली शख्सीयत थे। बाल ठाकरे का लगाया यह पौधा आज उनके सपुत्र उद्धव ठाकरे एवं पौत्र आदित्य ठाकरे के संरक्षण में विशाल बरगद का रूप धारण कर चुका है। करवल ने कहा कि शिव सेना देश में सभी धर्मों का बराबर सम्मान करती है व आपसी भाईचारे की मजबूती की प्रहरी है। युवा सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेश धीर ने संबोधन करते हुए युवाओं से आह्वान कर कहा कि वे हर तरह के नशे का त्याग करके नवभारत निर्माण में अपना बहुमुल्य योगदान दें। समागम के अंत में भंडारे की सेवा अटूट बरताई गई। इस अवसर पर दिनेश बंसल, बाबू चोपड़ा, डैनी धीर, विनोद गुप्ता, सुनील जलोटा, अश्विनी शर्मा, लिप्पी सरीन, हैरी, निंदी, बलवंत सिंह, शिव कुमार व बूटाके अलावा भारी संख्या में उपस्थित शिव सैनिकों तथा युवा सेना के सदस्यों ने भी दोनों वीरों की शहादत को नमन किया।