
(गुरमीत दुग्गल) कुरुक्षेत्र। पुराने डाकखाने के नजदीक एक अप्रैल से स्टालवार्ट फाउंडेशन की ओर से चलाई गई लाडवा रसोई में दिन-प्रतिदिन खाना खाने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं, जब यह रसोई शुरू की गई थी तब फाउंडेशन के साथ लाडवा की लगभग 28 संस्थाएं सेवा करने के लिए जुड़ी हुई थी, परंतु आज 35 से भी अधिक संस्थाओं के पदाधिकारी यहां पर सेवा करने के लिए आ रहे हैं। श्री अग्रवाल सभा के प्रधान दुर्गेश गोयल ने बताया कि समाजसेवी संदीप गर्ग द्वारा चलाई गई लाडवा रसोई में मंगलवार को श्री अग्रवाल सभा के सदस्यों ने सेवा की। लगभग 900 से भी अधिक लोगों को दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक मात्र 5 रूपए में भोजन खिलाया गया। उन्होंने कहा कि समाजसेवी संदीप गर्ग द्वारा यह बहुत ही नेक कार्य शुरू किया गया है। अग्रवाल समाज के सुनील गर्ग ने कहा कि सबसे पहले एक अप्रैल को लाडवा में उसके बाद 14 मई को बाबैन में उसके बाद 28 अप्रैल को गांव यारी में संदीप गर्ग द्वारा लाडवा हल्के के 3 जगह पर इस प्रकार की मात्र 5 रूपए में भरपेट भोजन खिलाने की तीन रसोई चल रही है। तीनों ही रसोईयों पर लगभग 2500 व्यक्ति प्रतिदिन खाना खा रहे हैं। मौके पर सुनील गर्ग, विकास सिंघल, रजनी, सरधुल सिंह, सोनू आदि मौजूद थे।