रिहान ने फतेह की 5258 मीटर ऊंची माऊंट फ्रेंडशिप की चोटी

Share and Enjoy !

Shares

रिहान ने फतेह की 5258 मीटर ऊंची माऊंट फ्रेंडशिप की चोटी

18 अक्टूबर को शुरू की थी चढ़ाई, 21 अक्टूबर की सुबह 5 बजे चोटी पर फहराया तिरंगा

सहारनपुर (एसएम दानिश)। जिले की बेहट तहसील के गांव मरवा में रहने वाले पर्वतारोही रिहान अली ने 5258 मीटर ऊंची चोटी माऊंट फ्रेंडशिप को भी फतेह कर लिया है। इससे पहले वह लद्दाख की डांडिया पोस्ट पर चढऩे का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका है। रिहान ने फोन पर बताया कि उसने 18 अक्टूबर को माऊंट फ्रेंडशिप की चोटी पर चढऩा शुरू किया था और 21 अक्टूबर की सुबह 4.49 बजे उन्होंने चोटी पर 50 फुट लंबा तिरंगा फहरा दिया था। रिहान की इस कामयाबी से इलाके में मिठाइयां बांटने का दौर चल रहा है। इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन की स्पॉंसरशिप पर रिहान 18 अक्टूबर को माउंट फ्रेंडशिप फतेह करने के मिशन पर निकले थे। उनके साथ राजस्थान के पर्वतारोही आकांक्षा और संजय सिंह, ओडिशा से प्रशांत और हिमाचल प्रदेश के पर्वतारोही भी इस मिशन में शामिल हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.