अभी टला नहीं कोरोना का खतरा, जागरूकता मुहिम शुरू

Share and Enjoy !

Shares

अभी टला नहीं कोरोना का खतरा, जागरूकता मुहिम शुरू

जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। कस्बे के सेंट सोल्जर इलीट कान्वेंट स्कूल की ओर लोगों को कोरोना के खतरे से जागरूक करने के लिए जागरूकता मुहिम शुरू की गई। स्कूुल के एमडी मंगल सिंह किशनपुरी ने तप स्थान बाबा हुंदाल से इसकी शुरूआत की, जिसमें तप स्थान बाबा हुंदाल के संचालक संत बाबा परमानंद और डीएसपी सुखविंदरपाल सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसकी दूसरी लहर आने का खतरा अभी बरकरार है। इस लिए अभी ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है। मास्क को ही इससे बचने की दवा मानकर उसका इस्तेमाल करना चाहिए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करना चाहिए और साबुन या सेनिटाइजर के साथ हाथ साफ करते रहना चाहिए। इस दौरान पंफलेंट भी बांटे गए।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.