भदोही के विधायकत पर गैंगरेप का पर्चा दर्ज विधायक के बेटे और रिश्तेदार भी किया गया है नामजद

Share and Enjoy !

Shares

भदोही के विधायकत पर गैंगरेप का पर्चा दर्ज

विधायक के बेटे और रिश्तेदार भी किया गया है नामजद

लखनऊ। भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा और उनके बेटे व रिश्तेदार पर गैंगरेप का पर्चा दर्ज किया गया है। वाराणसी की युवती ओर से दर्ज कराए गए इस पर्चे के बाद विधायक मिश्रा जेल में बंद है।

वाराणसी की गोपी गंज कोतवाली में दर्ज कराए केस में युवती ने आरोप लगाया है कि 2014 में चुनाव के दौरान एक कार्यक्रम में विधायक विजय मिश्रा ने उसको भदोही बुलाया था। धानापुर में अपने आवास पर कार्यक्रम के बाद विधायक विजय मिश्रा ने उसके साथ रेप किया। उसके बाद कई बार डरा धमका कर विधायक ने कई शहरों में रेप किया। युवती का आरोप है कि विधायक के घर से उसको वाराणसी छोडऩे के दौरान कार में विधायक के बेटे विष्णु मिश्रा और उनके रिश्तेदार विकास मिश्रा ने भी रेप किया। युवती का कहना है कि विधायक आए दिन उसको वीडियो कॉल करते थे और उससे अश्लील बातें करते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि व्हाट्सएप कॉल के कुछ स्क्रीनशॉट भी युवती की तरफ से उपलब्ध कराए गए हैं।

जिसमे विधायक न्यूड होकर बातें करते थे और अश्लील तस्वीरें भी भेजते थे। उधर, विधायक का कहना है कि उत्तर प्रदेश की सरकार केंद्र की मोदी सरकार को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब अगर उनकी हत्या भी हो जाएगी तो लोग जाग चुके हैं, वे योगी सरकार को हटाकर ही दम लेंगे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.