पूर्व सीएम ने विधायक इमरती को कहा आइटम

Share and Enjoy !

Shares

पूर्व सीएम ने विधायक इमरती को कहा आइटम

भोपाल। मध्य प्रदेश के चुनावी घमासान में अब नेता एक–दूसरे पर निजी हमले करने लगे हैं। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने डबरा में शिवराज सरकार में मंत्री इमरती देवी को आइटम कहकर संबोधित किया।

कमलनाथ ने कहा– हमारे राजे (कांग्रेस प्रत्याशी) तो सीधे–साधे और सरल हैं। ये उसके जैसे नहीं हैं। मैं क्यों उसका नाम लूं। इतने में लोग बोले– इमरती देवी। इस पर हंसते हुए कमलनाथ बोले– आप लोग मेरे से ज्यादा उसको पहचानते हैं। आप लोगों को तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था। वह क्या आइटम है। पूर्व मुख्यमंत्री के भाषण का यह वीडियो अब वायरल हो गया है। ग्वालियर की सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के बयान की निंदा की। मुख्यमंत्री ने कहा– कमलनाथ ने अन्याय की अति की है। ग्वालियर जिले की एक बेटी का अपमान किया। शर्म आनी चाहिए।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.