बिहार चुनाव पर भारी पड़ रहा कोरोना – शाहनवाज हुसैन के बाद सुशील मोदी, राजीव प्रताप रूड़ी व नरेंद्र सिंह भी पॉजिटिव

Share and Enjoy !

Shares

बिहार चुनाव पर भारी पड़ रहा कोरोना –

शाहनवाज हुसैन के बाद सुशील मोदी, राजीव प्रताप रूड़ी व नरेंद्र सिंह भी पॉजिटिव

पटना। सिर्फ सियासी कुर्सी पाने के लिए राजनेता नियमों को ताक पर रखने से भी पीछे नहीं हटते, मगर कई बार ऐसा करना उनके लिए परेशानियां भी खड़ी कर देता है।

ऐसा ही कुछ हो रहा है आजकल बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे प्रचार में। सोशल डिस्टेसिंग और मास्क पहनने के नियमों का उल्लंघन करने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के बाद अब डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, सांसद राजीव प्रताप रूड़ी और बिहार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सुशील मोदी के फेसबुक पेज यह जानकारी मिली। वे पिछले पांच सालों में दर्जन भर से अधिक प्रत्याशियों के इलाकों में चुनावी रैलियां कर चुके हैं। सांसद राजीव प्रताप रूडी ने पॉजिटिव होने के बारे में खुद कुछ नहीं बताया और चुपके से रैलियों से गायब हो गए। पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.