बहन पर करता था शक, पड़ोसी युवक को मार डाला

Share and Enjoy !

Shares

बहन पर करता था शक, पड़ोसी युवक को मार डाला

पटियाला। नाभा कोतवाली की डल्ला कॉलोनी दुल्लदी में बहन के साथ अवैध संबंधों का शक होने पर एक व्यक्ति ने 23 साल के पड़ोसी युवक की हत्या कर दी। आरोपी गुरतेज सिंह को शक था कि पड़ोस में रहने वाले अजय कुमार के उसकी बहन के साथ अवैध संबंध हैं। इसी के चलते 13 नवंबर की रात गुरतेज ने अजय पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अजय के पिता ओमकार ने बताया कि उसका बेटा अजय कुमार विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। मगर पड़ोसी गुरतेज ने उसकी हत्या कर दी। क्योंकि गुरतेज को अपनी बहन के अजय से अवैध संबंध होने का शक था।

थाना सदर नाभा के इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ओमकार के बयान दर्ज कर आरोपी गुरतेज सिंह पर कत्ल केस दर्ज कर लिया है। गुरतेज फिलहाल फरार है। शक के कारण पहले भी गुरतेज व अजय के बीच झगड़ा हो चुका था।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.