पति को आतंकवादी कहने से परेशान है उर्मिला मांतोडकर

Share and Enjoy !

Shares

पति को आतंकवादी कहने से परेशान है उर्मिला मांतोडकर

लुधियाना (राजकुमार साथी)। बॉलीवुड से राजनीति में आईं बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर अपने पति मोहसिन अख्तर को आतंकवादी और पाकिस्तानी कहने से परेशान हैं। बरखा दत्त को दिए इंटरव्यू में उर्मिला ने अपना दर्द बयां किया। उर्मिला ने कहा कि मेरे पति को आतंकवादी और पाकिस्तानी कहा जा रहा है। हर चीज की कोई हद होती है। उन्होंने मेरे विकिपीडिया पेज से छेड़छाड़ करते हुए वहां मेरी मां का नाम रुखसाना अहमद और पिता का नाम शिवेंद्र सिंह कर दिया। ये दो लोग देश में कहां रहते हैं, मुझे नही पता। मेरे पिता का नाम श्रीकांत मातोंडकर और मां का नाम सुनीता मातोंडकर है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मेरे पति न सिर्फ मुस्लिम बल्कि कश्मीरी मुस्लिम हैं। हम दोनों अपने धर्मों का पालन समान रूप से करते हैं। इसी के चलते लोग मेरे पति और उनके परिवार को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। मुझे लगता है कि महिलाएं बेहद संवेदनशील होती हैं और यही चीज उन्हें मजबूत बनाती है। वहीं संवेदनशीलता और सहानुभूति जैसी चीजें मुझे महिला बनाती हैं। उर्मिला ने सितंबर 2019 में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था और हाल ही में उन्होंने महारष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना ज्वाइन की है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.